मानव सेवा ही उत्तम सेवा है : दर्शन सिंह कांगड़ा
संगरूर |भारत र| डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित दलित वेलफेयर संगठन की ओर से दर्शन कांगड़ा व पूनम कांगड़ा की अगुवाई में खूनदान कैंप लगाया गया। इसमें कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रधान हरमनदीप सिंह ने मुख्य मेहमान व जिला कांग्रेस के महासचिव जरनैल सिंह जैली व कांग्रेस सेवादल के राज्य सचिव लखमीर सिंह ने विशेष मेहमान को तौर पर शिरकत की। दलित वेलफेयर संगठन के राज्य प्रधान दर्शन सिंह कांगड़ा ने कहा कि मानव सेवा ही उत्तम सेवा है, जो हर इंसान को करनी चाहिए। इस मौके पूनम कांगड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सिर्फ दलितों के मसीहा नहीं पूरे भारत के मसीहा है। सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. कृपाल सिंह ने बताया कि कैंप में 67 लोगों ने खूनदान किया।