पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज व कल बरसात और आंधी की चेतावनी, जिले के 209 में से 165 खरीद केंद्रों में खुले में पड़ा गेहूं

आज व कल बरसात और आंधी की चेतावनी, जिले के 209 में से 165 खरीद केंद्रों में खुले में पड़ा गेहूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की ओर से पंजाब के सभी मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारियों को पत्र जारी कर सूचना दी गई है कि 16 और 17 अप्रैल को पंजाब में बरसात और आंधी आने की संभावना है। ऐसे में पंजाब के सभी जिलों में किसानों को इस संबंधी सूचित किया जाए ताकि किसान बरसात से पहले गेहूं की संभाल के लिए योगय प्रबंध कर लें। खेतीबाड़ी विभाग की ओर से जारी किया गया पत्र जिला खेतीबाड़ी विभाग के पास पहुंच गया है, जिसके बाद विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों की टीमों को गठन करके किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि खेतों में सूख चुकी गेहूं की फसल को काटने में देरी न करें। यदि किसानों ने फसल की कटाई कर ली है तो उसे आने वाले दिनों में ढकने का पूरा प्रबंध कर लें।अभी तक यदि जिले में कुल गेहूं की आमद की बात की जाए तो जिले के 209 खरीद केंद्रों मे 49737 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जिसमें से 22966 की खरीद की जा चुकी है। अब विडंबना यह है कि जिले के 165 खरीद केंद्र बिना शेड के है जहां किसान खुले आसमान के नीचे ही गेहूं को बेचने के लिए रखते हैं। इन हालात में भले मंडीकरण विभाग की ओर से आढ़तियों को तरपालों को रखने के आदेश दे दिए है परंतु प्रबंधों की कमी के कारण मंडी में पड़ी गेहूं को भी बरसात से बचाना मुश्किल है। सुनाम के किसान यादविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह का कहना है कि शनिवार को कंबाइन मिली नहीं रही थी लेकिन उन्होंने कंबाइन के अधिक दाम देकर कटाई शुरू करवा दी है।

संगरूर में खुले आसमां के नीचे गेहूं लेकर बिक्री का इंतजार करते किसान।

मंडियों में अधूरे प्रबंधों से किसानों में चिंता

मंडियों में अधूरे प्रबंधों को लेकर भी किसान काफी चिंतित है। गगड़पुर के गुरप्रीत सिंह का कहना है कि खरीद बहुत धीमी गति से हो रही है। सरकारी एजेंसियों ने अभी खरीद शुरू नहीं की है। खेतीबाड़ी विभाग ने अब बरसात के चेतावनी जारी कर दी है। जबकि मंडी में उनकी फसल खुले आसमान के नीचे ही पड़ी है। ऐसे में तरपालों का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। जिससे बरसात में गेहूं को भीगने से कोई नहीं बचा सकता है।

जिले में गेहूं के आंकड़ों पर नजर

कुल खरीद केंद्र : 209

मंडियों में गेहूं की आमद : 1 लाख 4 हजार 650 मीट्रिक टन

खरीद : 68 हजार मीट्रिक टन

कुल रकबा : 2 लाख 86 हजार हेक्टेयर

पैदावार होने उम्मीद : 16 लाख मीट्रिक टन

गेहूं के सीजन में बरसात

9 अप्रैल को 35.5 एमएम और 11 अप्रैल को 16. 5 एमएम

खड़ी फसल को कुदरती मार से बचाना मुश्किल

खेतीबाड़ी विभाग किसानों को बरसात की संभावना से अवगत करवा रहा है। खेतों में खड़ी फसल को कुदरती मार से बचाना मुश्किल है परंतु जो फसल काटी जा चुकी है उसे संभाला जा सकता है। -डाॅ. करनैल सिंह, मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी

आढ़तियों को तिरपालों का प्रबंध करने के निर्देश दिए

बरसात की संभावना का पता चला है। आढ़तियों को तरपालों का प्रबंध रखने को कहा गया है। कई मंडियों के फर्श नीचे हो चुके है जहां पानी भरने की संभावना रहती है। वहां पानी निकालने का प्रबंध भी किया गया है। -दर्शन कुमार, जिला मंडी अधिकारी

खबरें और भी हैं...