भारत जैसे देश में ज्ञान की कमी नहीं है : विजय इन्द्र
संगरूर में समागम को संबोधित करते हुए विधायक सिंगला।
भास्कर संवाददाता|संगरूर
जिला प्रबंधकीय परिसर में डॉ. भीम राव अंबेडकर के 127 वें जन्म दिवस को समर्पित समागम करवाया गया। इसमें विधायक विजय इन्द्र सिंगला ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। सिंगला ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने दलित भाईचारे को समानता का अधिकार दिलवाने के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत की स्थितियों को समझते संविधान का निर्माण किया जो आज भी हमारे मार्ग दर्शक है। अमेरिका जैसे देशों ने बाबा साहेब को ज्ञान का चिन्ह कह कर साबित किया है कि भारत जैसे देश में ज्ञान की कमी नहीं है। 1990 में बाबा साहेब को भारत र| से सम्मानित किया गया था, जो कि केवल दलितों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए फर्क की बात है।