पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेस मुकाबलों में वंशिका ने पलक को किया पराजित

चेस मुकाबलों में वंशिका ने पलक को किया पराजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला संगरूर चेस एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में चेस चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें जिले भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान अकाली दल के महासचिव व पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर चैंपियनशिप का रस्मी उद्घाटन किया। वहीं बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि खेल भावना जिंदगी में बहुत काम आती है। चेस एसोसिएशन के जिला प्रधान विशाल गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष कई टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाता। एसोसिएशन का मकसद ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चैस के प्रति आकर्षित करना है।

रविवार को हुए मुकाबलों में वंशिका शर्मा ने पलक सिंगला को, सिमरन ग्रोवर ने जसकरनजीत कौर को, प्राची जैन ने गायत्री शर्मा को, प्रियंका गर्ग ने अवनीत कौर को, नवीन कुमार ने करन अरोड़ा को, राकेश गुप्ता ने क्रिश वर्मा को, गगनदीप ने खुशहाल गुप्ता को व समदीप ने कृष्णम मुदगिल को पराजित किया।

इस मौके पर स्कूल चेयरमैन शिव आर्य, प्रिंसिपल शालू गर्ग, राकेश गुप्ता, हरप्रीत सिंह, वेद गुप्ता, डीएस शर्मा, डॉ. राम, राजप्रीत गोयल, अमित सिंगला आदि उपस्थित थे।

खेल

खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना के साथ खेलना चाहिए : प्रकाश चंद गर्ग

संगरूर के कैंब्रिज इंटरनेशल स्कूल में चेस चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...