दो व्यक्तियों से 570 नशीली गोलियां बरामद
संगरूर |पुलिस ने दो मामलों में दो व्यक्तियों से 570 नशीली गोलियां बरामद की है। थाना शेरपुर के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने गांव बादशाहपुर की सीमा पर जीवन कुमार उर्फ काका से 250 नशीली गोलियां बरामद की है। दूसरे मामले में थाना के लहरा के एसआई धरमवीर ने गश्त के दौरान लहरा से डीएवी स्कूल रोड़ पर कुलविंदर सिंह निवासी लहलखुरद से 320 नशीली गोलियां बरामद की है।