भाषण मुकाबले में अमनप्रीत कौर प्रथम, सम्मानित किया
संगरूर|ग्रीन इको क्लब की ओर से सरकारी हाई स्कूल बलियाल में धरती दिवस मनाया गया। मुख्य अध्यापक हरदेव कुमार की अगुवाई में इस समारोह में बच्चों के भाषण मुकाबले करवाए गए। इनमें अमनप्रीत कौर ने पहला व बेबी कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जसवीर कौर, उर्मिला, परमजीत कौर, मोनिका, दीपिका रानी, बलजीत कौर, मनदीप कौर, रमनवीर कौर, हरमिंदर सिंह, निर्मल सिंह, आदि उपस्थित थे।