पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवतियों के फार्म भरे

मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवतियों के फार्म भरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर द्वारा वार्ड नंबर 12 सर्कल के लोगों ने गुरद्वारा रविदास में पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी में बच्चों का भार तोला गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और नर्सिंग महिलाओं के फार्म भी भरे गए थे। गर्भवती महिलाओं को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ स्कीम संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीपीओ मंजू भंडारी, सुपरवाइजर शारू राणा, प्रमोद लता, कुलजीत कौर, पार्षद विजय लंकेश, नरेश कुमार, एएनएस मनदीप कौर, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर मोनिका रानी, ज्योति और ललिता शर्मा आदि उपस्थित है।

बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर ने वार्ड नंबर 12 सर्कल गुरुद्वारा रविदास में पोषण दिवस मनाया

भद्दलवड्ड में गर्भवती की गोद भराई कर पोषण दिवस मनाया

महलकलां| स्त्री और बाल विकास विभाग महल कलां की तरफ से गांव भद्दलवड्ड में पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी यूनियन की ब्लाक प्रधान करमजीत कौर के नेतृत्व में पोषण दिवस मनाया गया, इसमें गर्भवती महिला संदीप कौर की गोद भराई की रस्म की गई। इस मौके पर करमजीत कौर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक से अधिक ध्यान रखना चाहिए और उनको अच्छी खुराक लेनी चाहिए। इस अवसर पर हरमीत कौर, अजैब कौर, गगनदीप कौर, परमजीत कौर, सुखपाल कौर, रछपाल कौर, रणजीत कौर, मनजीत कौर, परमिंद्र कौर उपस्थित थे। (धनेर)

खबरें और भी हैं...