कनाड़ा निवासी एरिका व प्रभदीप ने नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया
कनाड़ा निवासी एरिका व प्रभदीप ने नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया
संगरूर |कनाड़ा से पहुंचे एरिका विंकलर व प्रभदीप मंडेर ने स्थानीय रेडक्राॅस नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना व केंद्र को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलवाया। केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहन शर्मा ने कहा कि केंद्र में मरीजों को सिर्फ नशा ही छुड़वाया नहीं जाता बल्कि उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने की कोशिश भी की जाती है। इस मौके पर जतिंदर कालड़ा, नायब सिंह, नीरू बाला, परमजीत सिंह, नवीन बांसल, प्रितपाल सिंह आदि उपस्थित थे।