पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सम्मानित

पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |शिक्षा सुधार कमेटी की ओर से सरकारी प्राइमरी स्कूल बाजीगर बस्ती व सोहियां में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। बाजीगर बस्ती के स्कूल में पहली कक्षा में अमनदीप कौर, जस्सी रानी, प्रभजोत सिंह, दूसरी कक्षा में अलका, आशी, प्रवीण, तीसरी कक्षा में रीतिका, एकता, वंश, चौथी कक्षा में महक, पल्लवी, नंदिनी, पांचवीं कक्षा में रणवीर वर्मा, हिमांशू, डोली ने क्रमवार पहला , दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोहियां स्कूल में पहली कक्षा में अर्शदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, युवराज सिंह , दूसरी कक्षा में मनिंदर सिंह, मनप्रीत कौर, जगवीर सिंह, तीसरी कक्षा में खुशप्रीत कौर, मुस्कान, गुरमनप्रीत सिंह,व सुखप्रीत कौर, चौथी कक्षा में रमनदीप कौर गुरविंदर सिंह, अवनीत कौर, पांचवीं कक्षा में मनप्रीत कौर, हरदीप सिंह, यूनस खां ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कमेटी के प्रधान शाम लाल सिंगला की ओर से विजयी छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...