लेखकों ने साझे फ्रंट के उम्मीदवारों को जीताकर फ्रंट का मान बढ़ाया : मान
पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के चुनाव में पंजाबी लेखकों ने साझे फ्रंट के उम्मीदवारों को जीता कर फ्रंट का मान बढ़ाया है। फ्रंट आने वाले समय में अकादमी की कार्यशैली को और बढ़िया बनाएगा।
साझे फ्रंट के प्रधान प्रो. रविंदर भट्ठल, महासचिव डॉ. सुरजीत सिंह ने कहा कि सभी साथियों को साथ लेकर अकादमी की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। पंजाबी लेखक सभा के प्रधान डॉ. तेजवंत सिंह मान ने कहा कि जो सदस्य इस चुनाव में काफी कम वोटों से पराजित हुए है। उन्हें हौसला नहीं हारना चाहिए। अकादमी में उनका और भी सम्मान बढ़ा है। इस मौके पर सहजप्रीत मांगट, मनजीत कौर, खुशवंत सिंह, भुपिंदर सिंह, डॉ. शरनजीत कौर, गुरभजन गिल्ल, जगीर सिंह आदि उपस्थित थे।