- Hindi News
- National
- आयुर्वेदिक दवा की आड़ में नशा तस्करी करते दो लोग Rs.17 लाख समेत गिरफ्तार
आयुर्वेदिक दवा की आड़ में नशा तस्करी करते दो लोग Rs.17 लाख समेत गिरफ्तार
पुलिस ने हरियाणा से पंजाब में आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई की आड़ में नशा तस्करी करने वाले दो लोगों को 4 क्विंटल सुलफा, 250 नशीली गोलियां, साढ़े 7 किलो आयुर्वेदिक दवा और 17 लाख रुपए की नकदी समेत गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि आरोपी हरियाणा से सुलफा 800 रुपए प्रति तोला के हिसाब से लेकर संगरूर और बरनाला जिले में 1200 प्रति तोला के हिसाब से बेचते थे।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गांव मानावाला से आरोपी प्रितपाल सिंह उर्फ मनी निवासी इंदिरा काॅलोनी टोहाना और शाम लाल उर्फ काला निवासी गोबिंदपुरा काॅलोनी संगरूर को काबू किया गया। आरोपी छोटे टेंपो में सवार थे। टेंपो की चेकिंग की गई तो टेंपो में प्लास्टिक की बालटियों में पैक 5 क्विंटल सुलफा और प्रितपाल सिंह की जेब से 250 गोलियां नशीली दवा की बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रितपाल सिंह टोहाना में सिगरेट-बीडी आदि की सप्लाई का काम करता है। जिसकी आड़ में खुद सुलफा तैयार करके संगरूर में शाम लाल को 800 रुपए प्रति तोला के हिसाब से बेच देता है। शाम लाल इसे 1200 रुपए प्रति तोला के हिसाब से बेच देता है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी टोहाना से ही टेंपो को किराए पर लेकर आए थे। टेंपो से एक बैग भी बरामद हुआ जिसमें साढ़े 7 किलो शिवम बट्टी नामक आयुर्वेदिक दवा के पैकट बरामद हुए हंै। आरोपी आयुर्वेदिक दवा की आड़ में नशा तस्करी को अंजाम दे रहे थे।
संगरूर में मामले संबंधी जानकारी देते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू।