पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशीली दवाइयां रखने के जुर्म में दस साल की कैद

नशीली दवाइयां रखने के जुर्म में दस साल की कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्त सेशन जज गौरव कालिया ने नशीली दवा रखने के मामले में एक व्यक्ति को दस साल कैद की सजा सुनाई है । पुलिस थाना खनौरी में 13 अक्टूबर 2016 को दर्ज मामले में पुलिस ने पातड़ां रोड पर चेकिंग के दौरान महिंदर पाल निवासी संगरूर से 60 शीशियां रेक्सकौफ और 500 गोलियां कैरीसोमा बरामद की थी। जो कि नशे के तौर पर उपयोग की जाती है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया था। अदालत की कार्रवाई पूरी होने पर जज गौरव कालिया ने महिंदर पाल को दस साल कैद और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

बरनाला में अवैध शराब की 132 बोतल समेत चार व्यक्ति काबू

बरनाला| थाना सिटी की पुलिस ने शराब की 132 बोतल समेत चार व्यक्तियों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। थानेदार सतविंदरपाल सिंह ने बताया कि गश्त दौरान संघेड़ा चौक बरनाला में स्कूटियों पर सवार चार आरोपियों से 132 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान विवेक कुमार, लीला सिंह, सोमा सिंह, प्रिया शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। (लखवीर)

खबरें और भी हैं...