पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो जिंदा कारतूस व पिस्तौल समेत एक गिरफ्तार, पर्चा

दो जिंदा कारतूस व पिस्तौल समेत एक गिरफ्तार, पर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने एक व्यक्ति से एक पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना छाजली के हवलदार जतिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव महिला से मोड़ा की तरफ जा रहे थे। पुलिस पार्टी जब छोटे रजवाहे के पास पंहुची तो एक नौजवान मोड़ा की तरफ से आ रहा था।

पुलिस को देखकर वह खेतों की तरफ भागने लगा जिस पुलिस ने काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 1 पिस्तौल देसी 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी घुर्कविंड जिला तरनतारन के रुप में हुई। पुलिस ने मनदीप सिंह के खिलाफ थाना छाजली में मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...