पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराये पर ले जाकर ड्राइवर को पिस्तौल दिखा कार लूटी

किराये पर ले जाकर ड्राइवर को पिस्तौल दिखा कार लूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम |किराये पर कार लेकर गए तीन व्यक्ति पिस्तौल के बल पर ड्राइवर से कार छीन फरार हो गए है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर सुनाम के कार्यकारी एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि खन्ना के परगट सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार सुबह 4 बजे तीन व्यक्ति उसकी टाटा बोल्ट कार लुधियाना से हिसार तक किराए पर लेकर गए थे। जिसको उसका ड्राइवर अरविंदर सिंह चला रहा था। कार जब संगरूर-सुनाम मुख्य मार्ग पर गांव कुलार खुर्द के पास पंहुची तो कार में सवार एक व्यक्ति ने बाथरूम जाने का बहाना बना कार रुकवा ली। कार रुकते ही तीनों युवक पिस्तौल दिखाकर उसे गाड़ी से बाहर फेंक कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (टिंका)

खबरें और भी हैं...