वेतन जारी कराने को मुलाजिमों ने दिया धरना
मनरेगा के अधीन काम करते कर्मचारियों का वेतन जारी करने को लेकर मनरेगा गवर्नमेंट कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन की ओर से जिला परिषद कार्यालय में धरना दिया गया। यूनियन सदस्यों ने एडीसी रजिंदर सिंह बत्रा को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगो को 24 अप्रैल तक पूरा न किया गया तो जिले भर के समूह मनरेगा कर्मचारी 25 अप्रैल से कार्यों का मुकम्मल बॉयकाट कर अनिश्चतकालीन धरना शुरू करेंगे। यूनियन के जिला प्रधान संजीव काकड़ा ने कहा कि यूनियन सदस्य पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। मांगों को लेकर 6 अप्रैल को यूनियन की ओर से एडीसी विकास से मुलाकात भी की गई थी। मुलाकात कर एडीसी को मांगों संबंधी अवगत करवाया गया था, परंतु अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मौके पर रणधीर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।
जिला परिषद कार्यालय में धरना दे नारेबाजी करते मनरेगा कर्मचारी।