पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शतरंज खेलने वाले का दिमाग शिक्षा में बेहतर होता है : आर्य

शतरंज खेलने वाले का दिमाग शिक्षा में बेहतर होता है : आर्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला संगरूर शतरंज एसोसिएशन द्वारा शतरंज के मुकाबले करवाए गए। इसमें जिले से 115 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन मुकाबलों में जिले भर से आए लड़के और लड़कियों को पंजाब मुकाबलों के लिए भी चुना गया है। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन शिव आर्य ने कहा कि जो विद्यार्थी शतरंज खेलते हंै उनका दिमाग शिक्षा में भी बेहतर चलता है।

इनाम वितरण के लिए मुख्य मेहमान के तौर पर संगरूर अग्रवाल सभा के प्रधान वेद गुप्ता ने शिरकत की। शतरंज एसोसिएशन के सचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि ओपन लड़कियों मे पुष्पिंदर कौर ने पहला स्थान, वंशिका शर्मा ने दूसरा स्थान, सिमरन गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह अंडर 15 में लड़कियों मे सवरीण कौर ने पहला स्थान, रीचा ने दूसरा स्थान, सिमरन दीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंडर 12 में पलक सिंगला ने पहला, गीता शर्मा ने दूसरा और मुस्कान गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। लड़के ओपन में गगनदीप शर्मा ने पहला, नवीन कुमार ने दूसरा और राकेश गुप्ता ने तीसरा स्था प्राप्त किया। अंडर-15 में पर्थ सिंगला ने पहला, हरशीत ने दूसरा, पीयूष जिंदल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंडर-12 में अरमान गोयल ने पहला स्थान, खुशहाल गुप्ता ने दूसरा स्थान, दक्ष ग्रोवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस मौके पर खजांची हरप्रीत सिंह, सीनियर उपप्रधान राजप्रीत गोयल, उपप्रधान हरिंदर शर्मा, विकास जिंदल, दीपक ग्रोवर, डीसी शर्मा, अमित सिंगला, सचिव अग्रवाल सभा दीपक अग्रवाल और हनी मान आदि उपस्थित थे।

खेल

जिला शतरंज मुकाबलों में 115 खिलाड़ियों ने लिया भाग, लड़कियों मेें पुष्पिंदर कौर प्रथम

संगरूर में शतरंज विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...