गर्भवती महिलाओं को सेहत ठीक रखने के दिए टिप्स
संगरूर |आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा संगरूर के नीलकंठ महादेव के मंदिर में वार्ड नंबर 7,9,15,17 की वर्करों द्वारा पोषण दिवस मनाया गया। इस मौके वर्करों के साथ हेल्परों ने भी भाग लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को सेहत सुविधा की जानकारी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कैसा आहार लेना चाहिए। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों का भार भी तोला गया। उनके सेहत को ठीक रखने के लिए जानकारियां दी।