पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाईयों की कारगुजारी से तंग व्यक्ति ने की आत्महत्या

भाईयों की कारगुजारी से तंग व्यक्ति ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| भाईयों द्वारा दुकान का हिसाब किताब न देने व मकान खाली करवाने का दवाब बनाने से परेशान व्यक्ति ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मृतक के छोटे व बड़े भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अहमदगढ़ के गांधी चौक निवासी साहिल तायल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पिता वरिंदर कुमार अपने भाई पुष्पिंदर तायल व सुरिंदर तायल के साथ मिलकर करियाने व ऑक्सीजन के सिलेंडरों की दुकान करते थे। आॅक्सीजन के सिलेंडरों का लाइसेंस उसके पिता के नाम पर है। उसके चाचा व ताया दुकान का कोई हिसाब-किताब नहीं देते थे। पिता ने दोनों को कई बार हिसाब-किताब करने के लिए भी कहा था। परंतु वह सिर्फ खर्चे के कुछ पैसे ही दे देते थे। ताये सुरिंदर तायल व चाचा रजिंदर तायल ने दुकान की कमाई से कोठिया बना ली है। जबकि वह पुराने मकान में ही रह रहे हैं। शुक्रवार को उसकी माता ने बताया कि उसके ताये व चाचा ने आॅक्सीजन गैस सिलेंडरों का लाइसेंस अपने नाम करवाने व मकान खाली करवाने संबंधी पिता को काफी टॉर्चर किया। जिस कारण पिता ने दुकान पर बने चौबारे में जाकर जहरीली चीज निगल ली। उन्हें तुरंत अहमदगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां शाम को उनकी मौत हो गई। पिता ने दोनों भाईयों द्वारा बार-बार तंग परेशान करने के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त की है।

मामले की जांच की जा रही है : एसएचओ
थाना अहमदगढ़ के एसएचओ हरजिंंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने साहिल तायल के बयान पर सुरिंदर तायल व रजिंदर तायल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...