- Hindi News
- National
- धूमधाम से मनाई बैसाखी| गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
धूमधाम से मनाई बैसाखी| गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संगरूर| बैसाखी पर्व पर शनिवार को जिले के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का सैलाब नतमस्तक हुआ। शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में सूर्य निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। राज्य के कई हिस्सों से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई फिर मन्नतें मांगी।