बखोपीर से 10 किलो भुक्की समेत एक काबू
पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। थाना भवानीगढ़ के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव बखोपीर की सीमा पर तैनात थे। इस दौरान जोलियां निवासी राज सिंह एक प्लास्टिक का थैला लेकर आ रहा था। शक के आधार पर थैले की तलाशी ली तो उसमें से 10 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने राज सिंह के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में मामला दर्ज कर लिया है।