किसानों ने नाड़ न जलाने की ली शपथ
कृषि विज्ञान केन्द्र खेड़ी में डॉ. मनदीप सिंह की अगुवाई में बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से करीब 200 किसानों ने भाग लिया। प्रोग्राम में भारतीय खेती खोज संस्थान जोन 1 लुधियाना के निर्देशक डॉ. राजवीर सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। डॉ. मनदीप सिंह ने कहा कि नाड़ जलाने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसलिए किसानों को नाड़ नहीं जलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफल किसानों से प्रेरित होकर नए सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए। डॉ. राजवीर सिंह ने कहा कि धरती की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने के लिए हैपी सीडऱ से गेहूं की बिजाई करें। इस दौरान सफल किसानों व किसान महिलाओं को शुरू किए गए रोजगार को सफलतापूर्वक चलाने पर सम्मानित भी किया गया। प्रोग्राम के दौरान सिंधू मेमोरियल पब्लिक स्कूल शेरों, अगजेलियम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गिद्धा व भंगड़ा पेश किया। इस मौके पर डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. रविंदर कौर उपस्थित थे।
संगरूर के कृषि विज्ञान केन्द्र में नाड़ को आग न लगाने की शपथ लेते किसान।
सफल किसानों से प्रेरित होकर नए सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाएं : डॉ. मनदीप सिंह