सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित
रिटायर्ड इंस्पेक्टर सहकारी सेवाएं व मिनिस्ट्रियल स्टाफ की बैठक सुखदेव शर्मा सोहियां की प्रधानगी में हुई। बैठक में मिनिस्टीरियल स्टाफ के पूर्व राज्य प्रधान मलकीत सिंह ढींढसा ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी गुरदीप सिंह, गंधारा मंगवाल, गुरदेव सिंह, विजय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के बाद सम्मानित किया गया। इस दौरान यूनियन की ओर से मलकीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। मौके पर सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह, पवन कुमार, जातिराम शर्मा, गुरमेल सिंह, धनराज, रजिंदर कुमार, सज्जन सिंह, दविंदर सिंह, संत सिंह, गुरजंट सोहियां, सतपाल शर्मा, बलदेव शर्मा, इंद्रजीत शर्मा उपस्थित थे।
संगरूर में मलकीत सिंह ढींढसा को सम्मानित करते यूनियन सदस्य।