पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परमपिता अविनाशी का भजन करो और उनसे सच्चा प्रेम करो : निराले बाबा

परमपिता अविनाशी का भजन करो और उनसे सच्चा प्रेम करो : निराले बाबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन मुनि श्री विमल चन्द्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल कूप कलां में विमल पद्मावती धाम के वार्षिक ध्वजारोहण एवं श्री विमल मुनि जी की प्राण-मूर्ति प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण एवं पूजा में राजीव कुमार, रमेश कुमार, पवन कुमार, गौरव कुमार जैन ने भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद जैन मुनि विमल समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निराले बाबा ने कहा कि शरीर नाशवान है व ब्रह्मा अविनाशी है। इसलिए उस परम पिता अविनाशी का भजन करो व उनसे सच्चा प्रेम करो। भजन करने से सारे पाप धूल जाते हैं। जो भक्त अपना जीवन ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देते हैं, उनको भगवान हर संकट से बचा लेते हैं। मनुष्य जीवन में परमात्मा की भक्ति करना अति आवश्यक है। भक्ति जीवन जीने की कला सिखाती हैं। भक्ति से परम आनंद की प्राप्ति होती है। परंतु भक्ति में अनुराग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीव को मनुष्य का जीवन प्रदान करने पर ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। इस दौरान राकेश जैन, राजीव कुमार जैन, मयंक जैन, संजय जैन, शैली जैन, मीना जैन, अनंत जैन, अनिल जैन, सुरजीत रामपाल, संजीव जैन, सुदेश जैन, नवल जैन, इंदु जैन, कोमल जैन, सुषमा जैन उपस्थित थे।

संगरूर के कूपकलां में श्री विमल जैन मुनि की मूर्ति प्रतिष्ठा करवाते निराले बाबा।

खबरें और भी हैं...