बाबा साहेब की जयंती पर शांति मार्च निकाला
ब्लाक मजदूर सफाई यूनियन द्वारा डाॅ. अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर कौंसिल के समूह सफाई सेवकों द्वारा शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च नाभा गेट से चलकर कई बाजारों से होते हुए डीसी दफ्तर तक पहुंचा। जहां सभी सफाई सेवकों ने डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करने की रस्म को पूरा किया।
इस मौके पर सफाई सेवकों ने संकल्प लिया कि डाॅ. अंबेडकर की शिक्षाओं को धारण करेंगे और बच्चों को भी देश और धर्म की सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर पार्षद विजय लंकेश, बाल कृष्ण, भरत बेदी, नाथा अटवाल, राजेश, मदन लाल, सुरेश बादड़, सोनू, राजेश बागड़ी, सुरेश बेदी, विक्की, शाम बेदी, अशोक चौहान, कांता बेदी, दर्शना देवी, तरसेम, सुखवीर सिंह, अर्जन सिंह, सोमनाथ और संजय धालीवाल के अलावा भारी संख्या में लोगो मौजूद थे