पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला लागू हो : मान

सरकारी स्कूलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला लागू हो : मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| शिक्षा सुधार कमेटी की ओर से सरकारी प्राइमरी स्कूल शेखुपूरा में सम्मान समारोह कराया गया। समारोह के दौरान पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक पहले तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह की प्रधानगी करते हुए साइंटिफिक अवेयरनेस एंड सोशल वेलफेयर के प्रधान डॉ. एएस मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला लागू होना चाहिए। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में दाखिल होने चाहिए। शाम लाल सिंगला ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़कर भी बच्चे बड़े पदों तक पहुंच सकते है। पहली कक्षा में खुशी, आकाश, पलक दूसरी कक्षा में अमनदीप कौर, रिया, प्रिया कुमारी, तीसरी कक्षा में राहुल कुमार, सुमित, कुमकुम, चौथी कक्षा में दर्शन दीप, विनीत, सचिन कुमार, पांचवीं कक्षा में सोनम कुमार, ममता व पायल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...