- Hindi News
- National
- धार्मिक, शैक्षणिक आैर सामाजिक संस्थाओं ने बैसाखी की ऐतिहासिक जानकारी दे मनाया पर्व
धार्मिक, शैक्षणिक आैर सामाजिक संस्थाओं ने बैसाखी की ऐतिहासिक जानकारी दे मनाया पर्व
बैसाखी पर्व पर शनिवार को जिले के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालु�\\\"ं का सैलाब नतमस्तक हुआ। वहीं शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में सूर्य निकलने से पहले ही श्रृद्धालु का तांता लगना शुरू हो गया था। राज्य के कई हिस्सों से हजारों की संख्या में श्रृद्धालु ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर मन्नतें मांगी।
इस मौके पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में बैसाखी के पर्व पर जोड़ मेले लगाया गया। शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। पूरा ही दिन पंजाब के प्रसिद्ध रागियों और ढाडियों ने गुरबाणी से संगतों को निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार का प्रबंध भी किया गया था। जिसमें लोगों ने अमृतपान किया। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर चलाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर गुरप्रीत सिंह का बताया कि शनिवार को विभिन्न जिलों से आई एक लाख से अधिक संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, वहीं आसपास के पांच गांवों के लोगों की ओर से लंगर का प्रबंध किया गया था।
गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में पवित्र करीर पर धागा बांध कर मन्नत मांगते श्रद्धालु।
सीनियर मुकाबलों में ट्यूलिप हाउस प्रथम
बरनाला|गोबिंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भदौड़ में बैसाखी पर क्विज कांपिटीशन करवाया गया। स्कूल सरपरस्त दर्शन सिंह गिल ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को बैसाखी की बधाई दी और खालसा सृजन के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इसके अलावा जीके क्विज मुकाबला करवाया, जिसमें ट्यूलिप हाउस, एस्टर हाउस, प्रीमुला हाउस और डैफोडिल हाउस के सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर मुकाबलों में पहला स्थान ट्यूलिप हाउस, दूसरा स्थान एस्टर हाउस और तीसरा स्थान डैफोडिल हाउस ने प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर ग्रुप में पहला स्थान प्रीमूला हाउस, दूसरा स्थान एस्टर हाउस और तीसरा स्थान डैफोडिल हाउस ने प्राप्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल जोजी जोसफ ने विजेता टीमों को बधाई दी और बैसाखी के त्योहार की अहमियत बताई। इस समय मेनेजमेंट सदस्य एन्सी जैसन, मनप्रीत कौर गिल, नवनीत कौर गिल और कुलदीप कौर गिल भी उपस्थित थे। (गुरबिंदर)
खालसा सृजन दिवस पर गुरुद्वारा भक्त नामदेव में धार्मिक मुकाबलों करवाए
बरनाला|गुरुद्वारा भक्त नामदेव में प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत के सहयोग के साथ खालसा सृजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गये। भाई गुरबिंदर सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी का अानंदमई कीर्तन किया। इस अवसर पर स्कूल व काॅलेजों में धामिक मुकाबले करवाए गये, जिसमें 345 बच्चों में भाग लिया। इस मौके पर इन मुकाबलों की जजमैंट डाॅ. अमनदीप सिंह, रूपिंदरप्रीत सिंह सोनू, गुरजंट सिंह सोना, जसवीर कौर, बिमला देवी, कुलदीप कौर, हरजीत कौर चीमा ने की। विजेता बच्चों को कमेटी प्रधान जोगिंदर सिंह कैंथ, महासचिव केवल सिंह, उपप्रधान मलकीत सिंह, डाॅ. जसवंत सिंह, डाॅ. रूपिंदर सिंह, रविंदर सिंह, प्रिंसिपल करम सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह द्वारा इनाम बांटे गये। प्रधान जोगिंदर सिंह की 25 वर्षीय सेवाअों के लिए उन्हें सम्मान पत्र, सिरोपाअों के साथ सम्मानित किया। इस मौके पर दलजीत सिंह पटियाला द्वारा भेजी पुस्तक अमुल्ल अावहि अमुल्ल लै जावहि भी बांटी गई। इस समय तेजा सिंह तिलक, राजिंदर सिंह अहूजा, जसवंत बेदी, संतोख सिंह, राम कुमार, भी उपस्थित थे। इस समय दस्तार बांधने के मुकाबलों जशनदीप सिंह, इस्टपाल सिंह, इंदजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, अौर गुरनूर सिंह विजेता रहे। इसके अलावा जपजी साहिब गुरबाणी के शुद्ध उच्चारण में हरप्रीत सिंह, रवनीत सिंह, जसमीन कौर, गुरमीत कौर, प्रभजोत सिंह, तरनदीप सिंह अौर परमिंदर कौर विजेता रहे। लिखित टेस्ट में दमनप्रीत कौर, अनमोलप्रीत कौर, जशनदीप कौर, अमरपाल, सिमरजीत कौर अौर मनप्रीत कौर विजेता रहे। (लखवीर चीमा)