पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग जगहों से 750 नशीली गोलियां व 148 बोतल शराब पकड़ी

अलग-अलग जगहों से 750 नशीली गोलियां व 148 बोतल शराब पकड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने विभिन्न मामलों में साढ़े 7 सौ नशीली गोलियां और 148 बोतल अवैध शराब की बरामद की। थाना सिटी-1 मालेरकोटला के एएसआई अवतार सिंह ने सोमसंज काॅलोनी के पास परमजीत सिंह निवासी मालेरकोटला से 300 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना सिटी-2 के सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने राम सरूप व जगमेल सिंह निवासी धूरी से 100 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना लहरा के एसआई धर्मवीर सिंह ने लहरा-रामपुरा जवाहरवाला रोड पर गगनदीप सिंह निवासी लहरा से साढ़े 3 सौ नशीली गोलियां बरामद की हैं।

थाना मूनक के हवलदार जगवीर सिंह ने गांव बसैरा की सीमां पर लीला सिंह निवासी बसैरा से 100 बोतल अवैध शराब की बरामद की है। थाना सिटी संगरूर के हवलदार दिलबाग सिंह ने सोहियां रोड पर विक्की निवासी संगरूर से 12 बोतल ठेका शराब देसी की बरामद की हैं। थाना सिटी धूरी के हवलदार ज्ञान सिंह ने वाल्मीकि बस्ती में सिमरण सिंह उर्फ सिमी निवासी दौलतपुर से 36 बोतल ठेका शराब देसी की बरामद की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है।

स्कूटर में नशे की गोलियां छुपाकर ले जा रहा काबू
बरनाला| स्कूटी की डिक्की में नशे की गोलियां छुपाकर ले जाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने स्कूटी सहित काबू किया है। यह जानकारी पुलिस स्टेशन सदर के थानेदार गुरबचन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने टहल सिंह निवासी धनौला पर अवैध तौर पर नशे की सप्लाई करने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। उसकी तलाशी ली पुलिस को आरोपी से 120 गोलियां नशे की बरामद हुई। आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...