पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने दी प्रस्तुति

गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने दी प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| गोल्डन अर्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाबी संस्कृति के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए बैसाखी पर गतिविधियों कराई गईं। इसमें स्कूल के प्री-नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों ने नृत्य, बोलियां, गिद्दा, पंजाबी गीत, भाषण, कला और शिल्प आदि गतिविधियों द्वारा पंजाबी सभ्यता और संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। चौथी तथा पांचवीं श्रेणी के छात्रों ने हरियाणवीं और कोलापुरी नृत्य का प्रदर्शन कर सबके मन को मोह लिया। स्कूल डायरेक्टर तेजिंदर सिंह ने गतिविधियों की प्रशंसा करते बधाई दे और अधिक रचनात्मकता लाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या हरदीप कौर ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...