पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2018 19 में 14831 करोड़ का कर्ज दिया जाएगा : सरवन

2018-19 में 14831 करोड़ का कर्ज दिया जाएगा : सरवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| जिला लीड बैंक संगरूर द्वारा एडीसी रजिंदर बत्रा की प्रधानगी व विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से बैठक की। इसमें वर्ष 2018-19 के लिए तैयार कर्ज योजना का प्रोस्पेक्टस जारी किया गया। जिला लीड बैंक के मैनेजर सरवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2018-19 की कर्ज योजना के अधीन विभिन्न क्षेत्रों मे 14831 करोड़ रुपये के कर्ज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी क्षेत्र में 11143 करोड़, औद्योगिक क्षेत्र के लिए 1288 करोड़ रुपये, अन्य क्षेत्र के लिए 1212 करोड़ रुपये, गरीब अनुसूचित जाति व बेरोजगार लोगों के लिए 46 करोड़ के लक्ष्य सरकार द्वारा विभिन्न स्पांसर स्कीमों के लिए निर्धारित किया है। इस मौके पर एडीसी रजिंदर सिंह बत्रा ने बैंक अधिकारियों को हिदायत दी की सरकार द्वारा गरीब व जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्पांसर कर्ज स्कीमों को बैंक अधिकारी अच्छे ढंग से सफल बनाए। उन्होंने वर्ष 2018-19 के लिए तैयार की कर्ज योजना की प्रशंसा भी की।

खबरें और भी हैं...