जमा पानी में डेंगू मच्छरों का लारवा पैदा होता हैं : राजवीर
शेरपुर| सिविल सर्जन संगरूर मनजीत सिंह के दिशा निर्देश व डॉ. गुरशरन सिंह, डॉ. राजीव चैंबर की अगुवाई में ड्राई डे मनाया गया। इस मौके पर राजवीर सिंह ने लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमा पानी में डेंगू व चिकनगुनिया का लारवा पैदा होता है। उन्होंने ड्राई डे पर पानी से भरे गड्डों को खाली करने व कूलरों आदि के पानी को हर हफ्ते बदलने के लिए कहा। इस मौके पर दविंदर सिंह, मेजर सिंह आदि उपस्थित थे। (शर्मा)