संगरूर|आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन सीटू की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनदीप कुमारी ने कहा है कि पंजाब सरकार ने यूनियन को बैठक के लिए पंजाब भवन चंड़ीगढ़ में 22 मई को सुबह 10 बजे बुलाया है। शाहकोट में यूनियन की हुई रैली के दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी संदीप संधू ने यूनियन को विश्वास दिलाया है मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा।