जिला संगरूर केमिस्ट एसोसिएशन का चुनाव इजलास होटल डीएफसी में हुआ। इस समागम में ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के उप प्रधान सुुरिंदर दुगगल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।
नरेश जिंदल को जिला केमिस्ट एसोसिएशन का प्रधान व राजीव जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान ने जिला केमिस्ट एसोसिएशन की सूची जारी करते हुए बताया कि जगदीश राय लहरागागा को चेयरमैन, सुरिंदर जैन संगरूर को चीफ पैटर्न, सतीश कांसल दिड़बा को खजांची, मनसूर आलम मालेरकोटला सीनियर उपप्रधान, योगेश चोपड़ा सुनाम को आर्गेनाइजिंग सचिव, गोगी मडाहर संगरूर को महासचिव, परमिंदर सिंह भवानीगढ़ को उप प्रधान, धीरज पशोरिया संगरूर, दविंदर विशिष्ट लौंगोवाल व प्रवीन मदान को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त संजीव गर्ग हैपी धूरी को उपप्रधान, फकीर चंद मूनक को उपप्रधान, संजीव कुमार नरसी दिडबा को डायरेक्टर व 51 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया गया। इस मौके पर राकेश जिंदल, राकेश गोयल, विपन गुप्ता, डीपी सिंह, जगदीप भारद्वाज, प्रमोद कुमार, सरजीवन जिंदल आदि उपस्थित थे।
जिला संगरूर कैमिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान नरेश जिंदल व महासचिव राजीव जैन साथियों के साथ।