पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 70 बोतल शराब ठेका देसी की बरामद कर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना शेरपुर के हवलदार दीपक कुमार शेरपुर की सीमा पर तैनात थे। इस दौरान सामने से स्कूटर पर आ रहे प्यारो निवासी शेरपुर व सतपाल सिंह निवासी शेरपुर की चैकिंग की गई तो उनसे 12 बोतल शराब ठेका देसी हरियाणा मार्का बरामद हुई। सतपाल सिंह मौके पर फरार हो गया है। दूसरे मामले में थाना शेरपुर हवलदार भिंदर सिंह ने शेरपुर की सीमा पर गाड़ी में आ रहे बग्गा सिंह निवासी शेरपुर, विक्की निवासी शेरपुर से 48 बोतल शराब ठेका देसी हरियाणा मार्का बरामद की है। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। तीसरे मामले में थाना धर्मगढ़ के हवलदार गुरमीत सिंह ने काला सिंह निवासी जखेपल से 10 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है।
30 ली. लाहन समेत 1 काबू
बरनाला| थाना सिटी पुलिस पार्टी की तरफ से एक व्यक्ति को 30 लीटर लाहन समेत काबू कर मामला दर्ज किया गया है। एसएचअो गुरबीर सिंह ने बताया कि थानेदार सुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर बरनाला से कर्मगढ़-भदलवढ्ढ रोड पर खेत में छापेमारी की गई, जहां अारोपी तलविन्दर सिंह निवासी संघेड़ा को मौके पर ही 30 लीटर लाहन समेत काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी शराब के कारोबार का मामला दर्ज है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस समय थाना सिटी मुंशी रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह और विकास कुमार उपस्थित थे। (लखवीर)