पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीजीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वृद्ध आश्रम का किया दौरा

जीजीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वृद्ध आश्रम का किया दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| जीजीएस पब्लिक स्कूल के 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से रूही जोशी व हरविंदर सिंह की अगुवाई में शिव शंकर वृद्ध आश्रम का दौरा किया गया। बच्चों ने वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से मुलाकात की। बच्चे घर-बार छोड़ने वाले बुजुर्गों की कहानी सुनकर भावुक हो गए। इस मौके पर वृद्ध आश्रम के प्रधान मोहन शर्मा ने कहा कि माता-पिता व अध्यापकों की बात को मान कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। वेद पुराणों में माता-पिता के चरणों को तीर्थ स्थान बताया गया है। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवन सफल हो जाता है। इस मौके बच्चों ने वायदा किया कि वह अपने मिलने वाले जेब खर्चे से राशन लाकर वृद्ध आश्रम में देंगे।

खबरें और भी हैं...