संगरूर में मल्टीस्पेशलिटी मेेडिकल कैंप में मरीजों का चेकअप करते डॉ. जगमोहन।
सेहत
संजय गाबा मेमोरियल ट्रस्ट ने गुरुद्वारा हरगोबिंदपुरा साहिब में मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप लगाया
भास्कर संवाददाता| संगरूर
संजय गाबा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन नरेश गाबा की अगुवाई में स्वर्गीय संजय गाबा की याद को समर्पित गुरुद्वारा हरगोबिंदपुरा साहिब में मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें 645 मरीजों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। कैबिनेट मंत्री विजय इन्दर सिंगला ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। संबोधित करते हुए सिंगला ने कहा कि ऐसे कैंप से लोगों को काफी लाभ मिलता है। सरकार भी लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश गाबा ने बताया कि कैंप में एसएमओ डॉ. कृपाल सिंह की अगुवाई में 150 बच्चों को एमआर का टीका भी लगाया गया। कैंप में 3 महीने की ऐवरेज शूगर व थाइराइड के टेस्ट भी मुफ्त में किए गए। इस मौके पर डॉ. जगमोहन, शिवदास कांसल, डीएसपी संदीप वडेरा, एसएचओ विनोद कुमार, शिव आर्य, सरबजीत सिंह रेखी, अमरजीत सिंह टीटू, अनिल घीचा, परमिंदर शर्मा, नत्थू लाल ढींगरा, महेश कुमार मेशी, इकबालजीत पूनिया, जसविंदर प्रिंस, राज कुमार अरोड़ा, सतीश कांसल, गुरतेज ग्रेवाल, मोती लाल, संदीप दानिया, महिंदरपाल भोला, विनोद बोदी, नरेश जुनेजा, नरेश बांगिया, राजीव जिंदल आदि उपस्थित थे।