संगरूर| सेहत विभाग की ओर से शुरू की गई खसरा-रूबेला टीकाकरण मुहिम के तहत जिला संगरूर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तेजपाल सिंह रंधावा ने अपने बच्चों को सिविल अस्पताल में खसरा-रुबेला के टीके लगवाए। इस मुहिम की जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक 1 लाख 8 हजार 534 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। सिविल अस्पताल में यह टीका रविवार को भी लगाया जा रहा है। बच्चों की सेहत ठीक रखने के लिए माता-पिता को अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाना चाहिए। इस मौके पर बच्चों के माहिर डॉ. परमवीर सिंह कलेर ने कहा कि खसरा-रूबेला एक वायरल बीमारी है, जिसके साथ हर वर्ष 49,000 बच्चों की मौत हो जाती है।