पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो वर्ष पहले बनी सड़कों की हो रही है जांच : विजय

दो वर्ष पहले बनी सड़कों की हो रही है जांच : विजय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इन्दर सिंगला ने कहा है कि पंजाब में दो वर्ष पहले बनी सड़कों की चैकिंग की जा रही है। जहां कहीं भी सड़क संबंधी शिकायतें मिल रही हैं, उनकी जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंगला रविवार को यहां संजय गाबा यादगारी मेडिकल कैंप में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सिंगला ने कहा कि एक वर्ष के भीतर ही पंजाब की सभी सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। सड़कों की मरम्मत के कार्यों में रूकावट नहीं आने दी जाएगी। शहर में लंबे समय से लटक रहे सड़क बनाने के काम को शुरू कर दिया गया है। तीन महीने के भीतर काम मुकम्मल कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशों को खत्म करने के लिए सरकार वचनबद्घ है। स्पेशल टास्क फोर्स नशों को खत्म करने के लिए सफल हो रही है। जिस कारण नशों की खप्त कम हो रही है। सरकार की ओर से स्कूलों में छात्रों को नशों को प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। सिंगला ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केन्द्र सरकार के नोट बंदी, जीएसटी आदि फैसलों से हर वर्ग दुखी है। भाजपा ने चुनावों के समय लोगों के साथ किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। इस मौके पर परमिंदर शर्मा, नरेश गाबा, अमरजीत सिंह टीटू, पाली राम बांसल, अनिल घीचा, सरबजीत रेखी, महेश कुमार, महिंदरपाल भोला आदि उपस्थित थे।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री विजय इन्दर सिंगला।

खबरें और भी हैं...