संगरूर| सुनाम रोड पर व्यू ढाबे के पीछे बने खेतों के कमरे में अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। महिला चौकी के इंचार्ज करमजीत सिंह ने बताया कि ढाबे के मालिक ने डीजल ढाबे के पीछे बने कमरे में रखा हुआ था। इस दौरान शनिवार को अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग लग गई, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।