पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में कमेटी बना नशे को रोकने के लिए करें कार्य : डॉ. मान

गांवों में कमेटी बना नशे को रोकने के लिए करें कार्य : डॉ. मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| साइंटिफिक अवेयरनेस एंड सोशल वेलफेयर फोर्म की ओर से सोसवा व नशामुक्ति केन्द्र के सहयोग से सरकारी स्कूल सकरोदी में नशामुक्ति सेमिनार लगाया गया। डॉ. एएस मान ने बताया कि सेमिनार में बच्चों से पूछा गया कि ऐसे कितने बच्चें है जिनके घर में प्रतिदिन शराब का सेवन किया जाता है। तो लगभग 80 प्रतिशत बच्चों के हाथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के नौजवानों को गांवों में कमेटी बनाकर नशे को रोकने के लिए गांव में कार्य करने चाहिए। जिससे गांवों में नशा विरोधी लहर चलेगी। इस मौके बच्चों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर प्रहलाद सिंह, बलदेव सिंह, प्रिंसिपल डॉ. गुरमीत सिंह, अवतार सिंह व स्कूल स्टाफ उपस्थित था। (रजत गोयल)

खबरें और भी हैं...