पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला डॉक्टर पर हाथ की नसें काटने का आरोप

महिला डॉक्टर पर हाथ की नसें काटने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के खिलाफ सीनियर मेडिकल अधिकारी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि इलाज के दाैरान उसकी जख्मी हाथ पर टांके लगाते समय दो नसें काट दी गई। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला डॉक्टर ने आरोपों से इंकार किया है। अजीत नगर बस्ती के रहने वाले सोनू सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को हाथ जख्मी होने पर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां महिला डॉक्टर सुखपाल कौर ने उसकी हाथ पर टांके लगाए। टांके लगाने के बाद भी दर्द समाप्त नहीं हुआ। वह कई दिन तक अस्पताल आता रहा व डॉक्टर ने कहा कि टांके कटवाने के बाद दर्द बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के बाद टांके कटवा दिए। लेकिन दर्द कम न होने पर उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बाजू की दो नसें कट गई है जिसका आॅपरेशन पीजीआई चंडीगढ़ में होगा।

सिविल अस्पताल में 10 दिन पहले हाथ पर टांके लगवाने आया था पीड़ित

सीएमओ को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग

संगरूर के सिविल अस्पताल में मामले की जानकारी देते सोनू सिंह।

सही तरीके से टांके लगाए : डाॅ. सुखपाल कौर

इस संबंधी डॉक्टर सुखपाल कौर ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे लापरवाही के आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। इलाज के दौरान उन्होंने सही टांके लगाए गए थे।

लिखित में शिकायत दे पीड़ित : एसएमओ

सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. कृपाल सिंह ने कहा कि सोनू सिंह व उसके परिजन उन्हें मिले जो कि महिला डॉक्टर पर आरोप लगा रहे हैं। उन्हें लिखित शिकायत देने के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं...