पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 दिन बाद भी लापता रीतू को नहीं खोज सकी पुलिस, परिजन बाेले हमारी किसी से दुश्मनी नहीं

20 दिन बाद भी लापता रीतू को नहीं खोज सकी पुलिस, परिजन बाेले- हमारी किसी से दुश्मनी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 दिन पहले गांव फगूवाला से लापता हुई चार वर्षीय रीतू का अभी तक कोई पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर क्षेत्र की छानबीन कर चुकी है लेकिन बच्ची का पता नहीं लगने से बच्ची के परिजन आहत हैं। ऐसे में कई सालों से यहां गांव में रहते बच्ची के माता-पिता अपने गांव यूपी चले गए हैं। कठुआ गैंग रेप की घटना का पता चलने के बाद परिजन और भी भयभीत हो गए हैं। ऐसे में परिजनों ने सीएम और पुलिस से गुहार लगाई है कि बच्ची का जल्द पता लगाया जाए।

अचानक बच्ची का गायब हो जाना समझ से परे

4 वर्षीय बच्ची रीतू के चाचा स्वर्ण कुमार का कहना है कि रीतू को लापता हुए 20 दिन बीत चुके हैं, अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। मामले को लेकर कई बार पुलिस को भी मिल चुके है लेकिन पुलिस के हाथ भी खाली हैं। उन्होंने कहा कि आज-कल मासूम बच्चियों के साथ भयानक घटनाओं को सुन रहे हैं तो उनका दिल कांप उठता है। उनका कहना है कि उसके भाई और परिवार के किसी भी सदस्य की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है बावजूद अचानक बच्ची का गायब हो जाना उनकी समझ से परे है।

यूपी का रहने वाला है पीड़ित परिवार

स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसका भाई और रीतू का पिता विनोद कुमार कई साल पहले यूपी से आकर फगूवाला में ही रहते थे। घटना वाले दिन रीतू अपनी बड़ी बहन के साथ घर से खेलने निकली थी। उसकी बहन घर लौट आई जबकि रीतू का कुछ पता नहीं चला है।

चप्पे-चप्पे पर की गई तलाशी : डीसीएसपी

खबरें और भी हैं...