बीएड तीसरा सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में कमल वर्मा ने पाया प्रथम स्थान
संगरूर|भाई गुरदास ग्रुप के बीएड कॉलेज के छात्रों ने यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में बीएड सेमेस्टर तीसरा का नतीजा 100 प्रतिशत रहा है। इसमें कमल वर्मा ने 88.66 प्रतिशत, दलजीत कौर ने 88.33 प्रतिशत, काजल मित्तल व मन सिमरत कौर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज के चेयरमैन हाकम सिंह जंवधा व डीन डॉ. गुनिंदरजीत सिंह जंवधा ने बताया कि कॉलेज के 74 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। उन्होंने छात्रों व स्टाफ को बधाई देते कहा कि उनकी मेहनत के कारण ही कॉलेज का नाम रोशन हुआ है।