शिअद ने किया डॉ. आरपी सिंह का सम्मान
शिअद अनुसूचित जाति विंग की ओर से डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित प्रधान मलकीत सिंह की अगुवाई में समागम करवाया गया। जिसमें डॉ. आरपी सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान शिअद अनुसूचित जाति विंग की ओर से डॉ आर पी सिंह का विशेष सम्मान भी किया गया। इस मौके पर वरियाम सिंह चंदड़ व सुखचैन सिंह सारों ने कहा कि डॉ. आरपी सिंह गरीब व जरुरतमंद लोगों को अपने पैसों से दवाई लेकर देते है व आपरेशन के समय जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करते है। इसलिए हमें गर्व महसूस होता है कि ऐसे नेक इंसान का सम्मान किया गया है। इस मौके डॉ आर.पी सिंह ने कहा कि शिअद अनुसूचित जाति विंग की ओर से जो सम्मान मुझे मिला है उससे मेरी जिम्मेवारी और भी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी थी, पर आज के समय में हर सरकारी अस्पताल मे हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर सुखपाल सिंह, सरवन सिंह, जगसीर सिंह, हरनेक दीवाना, बलविंदर सिंह माझी, पाली कमल, सरबजीत कौर, सुरजीत सिंह, जगसीर सिंह पंच, जसवीर सिंह, राज भलवान आदि उपस्थित थे।
शिअद अनुसूचित जाति विंग के सदस्य डॉ आर पी सिंह का सम्मान करते हुए।