खाने पीने की गलत आदतों से सेहत खराब हो रही : मनदीप
संगरूर |पंजाबी खेतीबाड़ी यू्निवर्सिटी के कृषि विज्ञान केन्द्र खेड़ी के ओर से सहयोगी निर्देशक डॉ. मनदीप सिंह की अगुवाई में विश्व सेहत दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न गांवों की 70 किसान महिलाओं व आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य मेहमान बच्चों के माहिर डॉ. बीके आहूजा ने कहा कि मौजूदा समय में खाने पीने की गलत आदतों के कारण विश्व भर में लोगों की सेहत खराब हो रही है। बढ़िया खुराक, साफ पानी व प्रदूषण मुक्त वातावरण अच्छी सेहत के मुख्य मंत्र है। डॉ. मोनिका चौधरी ने कहा कि बच्चों की सेहत व उनकी खुराक का ध्यान रखना परिवार की जिम्मेवारी है। यदि बच्चों की सेहत अच्छी होगी तो एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकेगा। इस दौरान पौष्टिक पकवान बनाने का मुकाबला भी करवाया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ी संख्या में भाग लिया।