सरकारी स्कूल चट्ठे सेखवां में नई रसोई और आरओ का उद्घाटन
संगरूर |सरकारी प्राइमरी स्कूल चट्ठे सेखवां में नई रसोई व आरओ सिस्टम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह ने किया। नई रसोई व आरओ सिस्टम गांव के जमपल अमर सिंह यूएसए ने तैयार करवाए है। जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह ने कहा कि ऐसे समाज सेवी लोगों के सहयोग से सरकारी स्कूलों में पढ़ते छात्रों बढ़िया शिक्षा हासिल कर सकते है। उप जिला शिक्षा अधिकारी हरजीत कुमार ने शिक्षा सुधार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं। इस मौके पर सरपंच अवतार सिंह, रछपाल सिंह, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह, गोवर्धन शर्मा, ललिता कुमारी, गुरबख्श सिंह आदि उपस्थित थे।