पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 अप्रैल से पहले शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू करे लाभपात्र : डीसी

30 अप्रैल से पहले शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू करे लाभपात्र : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी घनश्याम थोरी ने जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग के प्रबंधों तले विभिन्न गांवों के लोगो में जागरूकता पैदा करने के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दे रवाना किया।

डीसी थोरी ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों की शिनाख्त की गई है। जिनमें विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मुहैया करवाने के लिए संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया गया है। इसके तहत सात विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ का मकसद गांव के लोगों को घरों में शौचालय बनाने के लिए सरकार की तरफ से जारी की गई राशि का निर्धारित समय पर प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। जिला संगरूर को पहले ही खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिन लाभपात्रों को घरों मेंं शौचालय बनाने के लिए राशि जारी हो चुकी है। उनको 30 अप्रैल से पहले शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।

इस मौके पर एडीसी उपकार सिंह, एडीसी विकास रजिंदर सिंह बत्रा, सहायक कमिश्नर शिकायत इसमत विजय सिंह, कार्यकारी इंजीनियर गुरविंदर सिंह ढींढसा, एसडीओ रमन गर्ग, कुलविंदर कुमार, सहायक इंजीनियर जोगिंदर सिंह, जे.ई संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

संगरूर में स्वच्छता रथ को हरी झंडी दे रवाना करते डीसी धनश्याम थोरी।

खबरें और भी हैं...