पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ट्राॅली ने ऑटो को मारी टक्कर, सवारियां और चालक जख्मी

ट्रैक्टर ट्राॅली ने ऑटो को मारी टक्कर, सवारियां और चालक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए ऑटो चालक को टक्कर मार दी, जिसके साथ ऑटो सवार लड़कियां और चालक गंभीर रूप में जख्मी हो गए। थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंधित जानकारी देते हुए हवलदार गुरमीत सिंह ने बताया कि डीएमसी लुधियाना में दाखिल गुरप्रीत सिंह लोहाखेड़ा ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह ट्राइडेंट फैक्ट्री से अाॅटो पर छुट्टी होने के बाद लड़कियों को लेकर लोहाखेड़ा जा रहा था तभी शनि मंदिर के नजदीक सेखा चौक की तरफ से एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार लड़कियां और चालक गंभीर रूप में जख्मी हो गए। इस टक्कर में अाॅटो का भी काफी नुकसान हो गया। ट्रैक्टर ट्राॅली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। (कपिल)

खबरें और भी हैं...