पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो मामलो में फसल खराब और चोरी करने के आरोप में 11 नामजद

दो मामलो में फसल खराब और चोरी करने के आरोप में 11 नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो विभिन्न मामलों में पुलिस ने फसल चोरी करने और स्प्रे कर फसल को खराब करने के आरोप में 11 आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। गांव दियालगढ़ के गुरमीत सिंह ने दिड़बा पुलिस को शिकायत दी है कि गुरसेवक सिंह उसकी प|ी हरजीत कौर, गुरजंट सिंह, उसके भाई जसप्रीत सिंह, कर्मजीत सिंह, उसकी प|ी बीरपाल कौर, साला गुरसेवक सिंह व कुलबीर सिंह ने मिल कर उसकी काटी गई डेढ़ एकड़ से गेहूं की फसल चोरी कर ली है। आरोपी राॅड लेकर खेत में घूसे थे और फसल लेकर दौड़ गए। पुलिस ने गुरमीत सिंह के बयानों पर इन आरोपियों पर दिड़बा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव फूमणवाल के जसपाल सिंह ने थाना भवानीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है कि कर्मजीत सिंह कर्मा, चमकौर सिंह और प्रदीप सिंह निवासी फूमणवाल ने उसके खेत में गेहूं की फसल पर स्प्रे कर दी जिससे उसकी गेहूं की फसल खराब हो गई है जिस कारण उसका काफी आर्थिक नुकसान हो गया है। ऐसे में पुलिस कर्मजीत सिंह, चमकौर सिंह व प्रदीप सिंह के विरूद्ध भवानीगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...