संगरूर| पंचायत यूनियन के पूर्व राज्य उपप्रधान पर्यावरण प्रेमी लक्ष्मण सिंह चट्ठा की ओर से शुरू की गई पक्षी बचाओ मुहिम के तहत सरकारी मिडिल स्कूल टाउन शेरों-1 में सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर छात्रों को मिट्टी के सकोरे भी बांटे गए। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह ने छात्रों को अपने घरो की छतों पर पानी के सकोरे रखने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके छात्रों के विभिन्न मुकाबले भी करवाए गए। इस मौके पर मक्खन शाहपुर, राज सिंह, लक्की जस्सल, निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।