संगरूर |डीसी घनश्याम थोरी ने वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए प्लास्टिक के लिफाफे से पैदा होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए मक्की व आलू के स्टार्च से बने लिफाफे रिलीज किए। इस मौके पर डीसी थोरी ने कहा कि प्लास्टिक से बने लिफाफे न गलने योग्य होने के कारण वातावरण को प्रदूषित करते है। प्लास्टिक के लिफाफे सीवरेज में फंस कर पाइप लाइनों को भी ब्लॉक कर देते है। उन्होंने बताया कि मक्की व आलू के स्टार्च से बने लिफाफे गलने योग्य है, जिससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील की कि प्लास्टिक के लिफाफे का प्रयोग करने की बजाए मक्की व आलू के स्टार्च से बने लिफाफे प्रयोग किए जाए। इस मौके पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एक्सीयन हरजीत सिंह ने बताया कि यह लिफाफे गलने योग्य है। यह लिफाफे 6 महीनों के भीतर ही गल जाते है। इनसे वातावरण को कोई नुकसान नहीं होता है। डीसी ने बताया कि लिफाफे प्रदुषण बोर्ड ने मंगवाकर अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने के लिए दिए गए हैं।